अनुवादक किन बातों का ध्यान रखे
Tuesday, 05 May 2009 15:19
Sanjay Bengani
वेब अनुप्रयोगों के अनुवादक किन बातों का ध्यान रखे: - आप जिस अनुप्रयोग का अनुवाद कर रहें है, उसके अंग्रेजी संस्करण का अवलोकन करते रहें. बहुत बार पंक्ति का जो शब्दानुवाद बनता है वह वास्तव में इच्छित से अलग हो जाता है.
- हमेशा एच.टी.एम.एल. टेग जैसे है वैसे ही रहने दें.
इसे देखें: The character encoding you write your blog in (UTF-8 is <a href="http://developer.apple.com/documentation/macos8/TextIntlSvcs/TextEncodingConversionManager/TEC1.5/TEC.b0.html">recommended</a>)
का अनुवाद: आप जिनसे ब्लॉग लिखेंगे, उन अक्षरों का कूटबन्धन (एनकोडिंग) (UTF-8 <a href="http://developer.apple.com/documentation/macos8/TextIntlSvcs/TextEncodingConversionManager/TEC1.5/TEC.b0.html">की सिफारीश</a>)
- अंग्रेजी व हिन्दी की वाक्य रचना की रीत अलग अलग है, अतः इस बात का भी ध्यान रखें. अवलोकन करते रहें कि अनुवाद हुई पंक्ति वास्तव में कैसे दिखेगी.
इसे देखें: Plugin could not be deleted due to an error: %s
का अनुवाद: एक त्रुटि: %s की वजह से प्लग-इन नहीं हटाया जा सका
- शुरुआत सरल वाक्यों से करें
जैसे : Your WordPress database is out-of-date, and must be upgraded before you can continue.
सम्भावित अनुवाद: आपका वर्डप्रेस डेटाबेस पूराना हो गया है, आगे बढ़ने से पहले उन्नयन (अपग्रेड) करें.
या फिर : You are using %1$s widget in the "%2$s" sidebar.
सम्भावित अनुवाद: आप "%2$s" बगलपट्टी (साइडबार) में %1$s विजेट उपयोग में ले रहें है.
- नामों का हिन्दीकरण न करे.
जैसे : “मोनस्टर आइडी” को “दानव पहचान” करना गलत होगा. या फिर फायर-फॉक्स को अग्नि लोमड़.
- जो शब्द प्रचलन में नहीं है, उनके साथ कोष्टक में अंग्रेजी शब्द लिख सकते है.
Last Updated ( Tuesday, 05 May 2009 15:43 )
|
|
|
|
|