इन फाइलों की उपलब्धता का महत्त्व नेट पर इस साइट के अलावा अन्य साइटें जहाँ इस तरह की सामग्री निशुल्क उतारी (डाउनलोड की) जा सकती है, वहाँ भी इस तरह के भारतीय वेक्टर आर्ट बना कर रखे जाने है. वास्तव में डिजाइन सम्बन्धी कार्यों के लिए जरूरतमंद कलाकार वहाँ से ले कर इनका उपयोग करते है. मैने पाया है कि हाल में चीनी आर्ट भारी संख्या में उपलब्ध है और लोग उनका उपयोग कर रहे हैं. नक्शे भी वे उपयोग में आ रहे हैं जो चीनी मान्यता अनुसार बने है. इसके दूरगामी परिणाम भारत के लिए सही नहीं आने वाले. सोच सकते है चीनी लोग किस हद तक अपने लक्ष्य के लिए काम करते है. भारत में भी बहुत बार विज्ञापनों आदि में भारत का गलत नक्शा छपा होता है, इसका एक कारण अज्ञानता के अलावा नेट पर उपलब्ध (हमारी दृष्टि से) गलत नक्शे भी है. फिलहाल तो माओ या चा-चुं-ची जो भी है के मुफ्त उपलब्ध वेक्टर का जवाब गाँधी के वेक्टर है. शुरुआत चार वेक्टर बना कर की है. इन्हे आगे बढ़ाना है. किस प्रारूप में उपलब्ध है?
ये wmf तथा cdr प्रारूप में है.
क्या ये पहली बार बने है?
नहीं, बहुत होंगे. मगर निशुल्क उपलब्धता व उच्च गुणवत्ता युक्त तथा एक अभियान के अंतर्गत पहली बार बन रहे है. कृपया देखें, उपयोग में लें तथा सुझाव भी दें. डिजानर साथी इस प्रकार के कार्य में पिनाक का हाथ बटाना चाहें तो जरूर सम्पर्क करें. ज्यादा से ज्यादा भारतीय नायकों के वेक्टर तैयार करने है. फिर भारतीय कला सम्बन्धी बनाने है.
wmf यहाँ से उतारें.


