पिनाक के अंतर्गत कार्य शुरू हो गया है. हाल में पाँच साथी इस काम में जूटे है. कुछ और के शामिल होने की सम्भावना है. उत्साह भी जोरदार देखा जा रहा है. ऐसे में वर्डप्रेस 2.7 का हिन्दीकरण चंद दिनों में ही पूरा कर लेंगे. हालांकि लक्ष्य प्रति दिन एक अनुप्रयोग का होना चाहिए, मगर अभी शुरूआत है, कार्य प्रबन्धन भी सीख रहे है. जल्दी ही इस लक्ष्य को भी पा लेंगे.


