प्रमुख उद्देश्य :
- ग्रामीण विस्तार, शहर, जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय भाषाई कम्प्यूटिंग का प्रचार व प्रसार करना.
- वेब अनुप्रयोगों [सोफ्टवेरों तथा अप्लिकेशनों] का भारतीय भाषाओं मे अनुवाद करना
- भारतीय भाषाओं के स्वचालित आंतरिक अनुवादक अप्लिकेशनों और सॉफ्टेवरो का निर्माण करना
- ऑपन सोर्स सॉफ्टवेरों का भारतीयकरण एवं स्थानीय भाषाओं में अनुवाद करना
- ऑपन सोर्स अनुप्रयोगों [सॉफ्टवेरों] का प्रचार व प्रसार करना
- ऑपन सोर्स अनुप्रयोगों [सॉफ्टवेरों] का निर्माण करना
- लिनक्स जैसे ओपन सोर्स ओपरेटिंग सिस्टम का स्थानीय भाषाओं और बोलियों में निर्माण करना
- विकीपीडिया जैसे ज्ञानकोषों में हिन्दी तथा अन्य भाषाई पन्नों की संख्या में बढोत्तरी करना
- डिजिटल साक्षरता को बढावा देने के लिए सम्मेलनों, कक्षाओं तथा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना.
- विद्यालयों और कॉलेजों में इंटरनेट के इस्तेमाल और इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल की जानकारी देना तथा भाषाई कम्प्यूटिंग का प्रचार करना.
- समाज के गरीब वर्गों के लिए मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा और भाषाई कम्प्यूटिंग का आयोजन करना.
- बच्चों और किशोरों को इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना
- स्थानीय भाषाओं पर आधारित वेबसाइटों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रचार करना